बवाल के दौरान शाहगंज बाजार में दो दुकानों को भी निशाना बनाया गया। उनमें तोड़फोड़ की गई। इससे पूरे बाजार में दहशत फैल गई। चंद मिनट में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। पुलिस के आने पर भी बाजार नहीं खुला। बाद में फोर्स के पहुंचने पर व्यापारियों ने कुछ दुकानों को खोल लिया।
संबंधित खबर- आगरा में युवती की मौत पर बवाल: दहशत में धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर, पुलिस को भी भागना पड़ा
शाम को साढ़े छह बजे वर्षा की मौत की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस पर सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह थाना शाहगंज पुलिस के साथ पहुंच गए। फईम के घरवालों का कहना था कि वर्षा ने फांसी लगाई है। जबकि मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।