फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला का आयोजन स्थगित, लगातार दूसरी साल नहीं निकलेगी रामबरात

Sun, 19 Sep 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का आयोजन इस बार भी नहीं किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते लगातार दूसरी साल न जनकपुरी सजेगी और न ही रामबरात निकाली जाएगी। हालांकि प्रतीकात्मक रूप से गणेश पूजन, मुकुट पूजन के साथ एक माह तक लगातार रामायम का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
जनकपुरी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में उत्तर भारत के प्रसिद्ध रामलीला महोत्सव का आयोजन इस बार भी स्थगित कर दिया गया है। लगातार दूसरी साल न जनकपुरी सजेगी और श्रीराम बरात निकलेगी। रामलीला कमेटी ने कोरोना संक्रमण की स्थित को देखते हुए यह फैसला जिला प्रशासन से मशविरा करने के बाद लिया। अब कमेटी प्रतीकात्मक रूप से रामलीला महोत्सव का आयोजन करेगी।

विज्ञापन

 
श्री रामलीला कमेटी के जिला मंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम बरात और रामलीला मंचन के कार्यक्रम वर्ष 2020 में पहली बार कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित करने पड़े थे। ऐसा मौका लगभग 140 साल बाद आया था, जबकि आयोजन नहीं किया जा सका। 

संक्रमण को देखते हुए लिया गया फैसला
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद रामलीला आयोजन करने के बारे में कमेटी की बैठक में विचार किया गया। इस बारे में कमेटी के अध्यक्ष मेयर नवीन जैन ने जिलाधिकारी से वार्ता के बाद बताया कि रामलीला महोत्सव में लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। अभी संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। इसके मद्देनजर आयोजन को इस साल भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


बारहदरी में होगा रामायण का पाठ
रामलीला के प्रतीकात्मक मंचन के लिए मन: कामेश्वर मंदिर स्थित लाला चन्नोमल की बारहदरी में गणेश पूजन व मुकुट पूजन के आयोजन होंगे। इसके साथ ही 19 सितंबर से एक मास तक चलने वाला रामायण पाठ भी शुरू होगा। मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि रविवार सायं पांच बजे से कार्यक्रमों की प्रतीकात्मक शुरुआत होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें