फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी-13: अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे आगरा के अनुज अग्रवाल, आज होंगे कठिन सवाल

Wed, 13 Oct 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

अनुज अग्रवाल आगरा की प्रमुख समाज सेवियों में से एक उर्मिला अग्रवाल के पुत्र हैं। हाल ही में उनका स्वर्गवास हो गया था। अनुज बताते हैं कि मां उनको (अनुज) केबीसी में हॉटसीट पर देखना चाहतीं थीं और वो सपना उन्होंने पूरा किया है। 
विज्ञापन
केबीसी: अमिताभ बच्चन के सामने बैठे आगरा के अनुज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी के रहने वाले इंजीनियर अनुज अग्रवाल कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की हॉट सीट पर मंगलवार को बैठ गए। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में बाजी मारने के बाद मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के चार सवालों के उत्तर देने के बाद वह पांच हजार रुपए जीत चुके हैं। अनुज इस गेम से कितना पैसा जीतेंगे, यह बुधवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में पता चलेगा। 

विज्ञापन


केबीसी सीजन 13 की पहली करोड़पति आगरा की हिमानी बुंदेला के बाद अनुज इस गेम शो में शामिल होने वाले शहर के पहले पुरुष हैं। मंगलवार रात करीब सवा दस बजे बल्केश्वर निवासी अनुज हॉट सीट पर बैठे। कम्पैनियन के रूप में उनके पिता अशोक कुमार अग्रवाल और बहन रूबी अग्रवाल भी गई थीं। अमिताभ बच्चन ने उनसे भी कई बातें कीं। 

केबीसी-13: हिमानी बुंदेला के बाद अब हॉट सीट पर दिखेंगे आगरा के इंजीनियर अनुज अग्रवाल
विज्ञापन


अनुज का हॉट सीट तक पहुंचने का मुकाबला बहुत कड़ा था। ट्रिपल टेस्ट में सही जवाब और सही टाइमिंग से वे यहां तक पहुंचे। इस एपिसोड का अगला भाग बुधवार रात नौ बजे प्रसारित होगा। अनुज आगरा की प्रमुख समाज सेवियों में शुमार उर्मिल अग्रवाल के बेटे हैं। हाल ही में उनका स्वर्गवास हो गया था। अनुज बताते हैं कि उनकी मां का सपना था कि वो मुझे केबीसी में हॉट सीट पर देखें।

बल्केश्वर निवासी अनुज अग्रवाल पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और एक मल्टी-नेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। अनुज ने अपनी स्कूलिंग, सेंट एंड्रूज स्कूल और इंजीनियरिंग, हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा से पूरी की है। अनुज ने अपनी एप्स खास तौर पर चाइनीज एप अल्टरनेटिव से देश वासियों की जासूसी कर रहीं चीनी एप्स से छुटकारा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें