बाह: सूबेदार मेजर ध्यानपाल सिंह भदौरिया स्मृति वॉलीबाल टूर्नामेंट: खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त
बाह। सूबेदार मेजर ध्यानपाल सिंह भदौरिया की स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आगरा की टीम विजेता बनी है। बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल के मैदान में खेले गए फाइनल मैच में उसने बड़ा गांव को सीधे सेटों में 25-20, 25-21 के अंतर से हरा दिया। आगरा के आनंद भदौरिया को बेस्ट स्मेशर चुना गया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये एवं उपविजेता को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में बड़ागांव ने बाघराजपुरा को 25-22, 25-20 से और दूसरे सेमीफाइनल में आगरा ने फिरोजाबाद को 25-16, 25-22 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाह विधायक पक्षालिका सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए होने वाले टूर्नामेंटों के आयोजकों का हाैसला बढ़ाया। मैच में रेफरी अल्केंद्र सिंह जादौन, सर्वदमन सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, शैलेंद्र सिंह सिसौदिया, स्कोरर सागर, सत्यम चौहान, कमेंटेटर आशुतोष नेहरू, वसीम पठान रहे। वहीं समापन समारोह में आयोजक गौरव भदौरिया, हरवीर सिंह गुर्जर, विनोद सिंह प्रधान, हृदय नारायन शर्मा, भगत सिंह चौहान, सुनील बाबू, सुरेश पचौरी, देवेंद्र कटारा, अविनाश भदौरिया, राहुल शर्मा, गिरजेश भदौरिया, पुलकित भदौरिया आदि मौजूद रहे।
बाह: सूबेदार मेजर ध्यानपाल सिंह भदौरिया स्मृति वॉलीबाल टूर्नामेंट: खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त