फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: ई-रिक्शा चालकों को मिलेंगे एक-एक हजार रुपये, ऐसे कर सकते हैं आवदेन

Fri, 10 Apr 2020 04:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन में आगरा जिले के ई-रिक्शा मालिक, चालकों को सरकार की ओर से एक हजार रुपये की मदद दी जाएगी। इसके लिए ई-रिक्शा चालक संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर मांगी गई सूचना दे सकते हैं। 
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से रिक्शा चालकों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इससे आगरा के आरटीओ में पंजीकृत 3200 ई रिक्शा चालकों के बैंक खातों में एक हजार रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। 

ई-रिक्शा स्वामी, चालक अपने बैंक खाते का नंबर, आईएफसी कोड, गाड़ी का नंबर एआरटीओ के मोबाइल नंबर 9412937339, आरआई 9711422289, पीटीओ 9532110490 पर भेजें।
विज्ञापन

भोजन न मिले तो इस नंबर पर कॉल करें

लॉकडाउन के दौरान लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। ऐसे में गरीब और असहाय लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। इस समस्या को देखते हुए पुलिस की ओर से दो नंबर जारी किए गए हैं। 

इन नंबरों पर कॉल करके खाने के पैकेट मंगवाए जा सकते हैं। यह नंबर 0562-2454209, 9454458046 हैं। दैनिक कामगार और मजदूर भी इन नंबरों पर कॉल करके खाने के पैकेट मंगा सकते हैं।
विज्ञापन

किसी ने बांटा खाना तो किसी ने दिया राशन

लॉकडाउन में कमजोर तबके के लोगों को भूखे पेट नहीं सोना पड़े, इसके लिए विभिन्न संगठनों के लोग और सरकारी महकमों से जुड़े लोग भी खाना और राशन बांट रहे हैं। रेलवे के विद्युत परिचालन शाखा के सुपरवाइजर और लोको निरीक्षकों ने बृहस्पतिवार को आगरा कैंट, सदर बाजार, नरीपुरा, शाहगंज, खेरिया मोड़ पर रहने वाले गरीब परिवारों को पांच किलो आटा, एक किलो चावल, सरसों का तेल, प्याज, आलू के पैकेट वितरित किए। 

सेवा आगरा संस्था ने गरीबों को भोजन कराने के सेवा कार्य को बृहस्पतिवार को भी जारी रखा। संस्थापिका सुमन गोयल का कहना है कि दिल की चुभन भी जरूर कम होगी, किसी के पांव का कांटा तो निकाल कर देखो। अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने कहा कि सेवा आगरा का मकसद उन लोगों तक मदद पहुंचाना है जो संकट के इस समय में भोजन तक की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें