फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: आगरा में ई-डॉक्टर सेवा शुरू, घर बैठे ले सकते हैं परामर्श और दवा

Fri, 10 Apr 2020 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा स्मार्ट सिटी ने ऑनलाइन टेली वीडियो परामर्श सेवा शुरू की
मोबाइल एप के जरिए परामर्श और घर पर ही पहुंचाई जाएंगी दवाएं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन की अवधि में यदि कोई बीमार होता है तो घर बैठे ही ई-डॉक्टर सेवा के जरिए परामर्श और दवाएं ले सकता है। आगरा स्मार्ट सिटी ने बृहस्पतिवार से ई-डॉक्टर सेवा की शुरुआत कर दी है, जिसमें टेली वीडियो के जरिए डॉक्टर डीएन त्रिपाठी और डॉ. ईशानी चावला मरीजों को परामर्श देंगे। 
विज्ञापन


मोबाइल एप पर ही उनका दवा का पर्चा डाउनलोड हो जाएगा। यदि वो दवाएं स्मार्ट सिटी की फार्मेसी से मंगानी हैं तो उनकी होम डिलीवरी भी स्मार्ट सिटी कराएगी।

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन में निजी चिकित्सकों ने अपने क्लीनिक बंद कर दिए हैं। ऐसे में मरीजों के सामने मुश्किल है। इस मुश्किल का समाधान आगरा स्मार्ट सिटी ने निकाला है। 
विज्ञापन

ऑनलाइन टेली वीडियो से ले सकते हैं परामर्श

स्मार्ट सिटी के आनंद मेनन ने बताया कि ऑनलाइन टेली वीडियो परामर्श सेवा ई-डॉक्टर के नाम से शुरू की गई है। डॉ. डीएन त्रिपाठी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक रहेंगे। 

मोबाइल एप ई-डॉक्टर को किसी भी एंड्रायड फोन में डाउनलोड करके परामर्श के लिए अप्वाइंटमेंट लिया जा सकता है। उस समय वीडियो कॉल करके चिकित्सक से परामर्श लिया जा सकता है। 

जो पर्चा डॉक्टर लिखेंगे, वो एप पर ही डाउनलोड हो जाएगा। यदि मरीज इन दवाओं को स्मार्ट सिटी की फार्मेसी से मंगाना चाहेंगे तो होम डिलीवरी हो जाएगी। वो कहीं भी किसी भी मेडिकल स्टोर से इन दवाओं को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें