फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर निशा हत्याकांड से सकते में आगरा के चिकित्सक, हत्यारोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Sat, 21 Nov 2020 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कमला नगर की कावेरी कुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे टीवी रिचार्ज करने के बहाने से आए युवक ने दंत रोग चिकित्सक निशा सिंहल (38) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
डॉक्टर निशा सिंहल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पॉश इलाके कमलानगर में डॉ. निशा सिंहल की हत्या पर शहर के चिकित्सक सकते में हैं। आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा है कि जल्द हत्याकांड का जल्द पूरा खुलासा किया जाना चाहिए। हत्या के आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।  

विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा: महिला चिकित्सक की हत्या कर घर में लूटपाट, मासूम बेटा-बेटी को भी चाकू मारे



आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने कहा कि दिनदहाड़े घर में घुसकर चिकित्सक की हत्या से डॉक्टर सकते में हैं। आईएमए के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि बेहद निर्मम रूप से महिला चिकित्सक की हत्या की है। इससे कोई कैसे खुद को सुरक्षित महसूस करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए के संयुक्त सचिव डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद महिलाओं की सुरक्षा के लिए इतने गंभीर हैं, इसके बावजूद घर में घुसकर डॉक्टर की हत्या ने डरा दिया है। अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करनी जरूरी है।
 
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण तिवारी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना है। चिकित्सक जान बचाते हैं और उनकी ही बेरहमी से हत्या की। हमारे युवा साथी के सभी हत्यारों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे।  चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए सरकार को भी इंतजाम करने चाहिए।

इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ. मनोज यादव ने कहा कि दुखद घटना है, हमारे एक साथी की घर में घुसकर हत्या की है। पुलिस-प्रशासन से मांग है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करे। चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत है।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें