फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: आगरा की डॉ. निहारिका मल्होत्रा को मिला सम्मान, बच्चों और किशोरियों का संवार रहीं भविष्य

Wed, 22 Dec 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आई कैन फाउंडेशन की ओर से दिया जाने वाला यह देश भर में बेहद प्रतिष्ठित सम्मान है जो दिल्ली के एक होटल में आयोजित समारोह में टीम स्मृति ने ग्रहण किया।
विज्ञापन
डॉ. निहारिका को मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की डॉ. निहारिका मल्होत्रा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। स्मृति संस्था कीं अध्यक्ष, आईवीएफ विशेषज्ञ और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम कीं निदेशक डॉ. निहारिका मल्होत्रा को ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया है। देश में बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए काम कर रही प्रतिष्ठित संस्था आई कैन फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के एक होटल में आयोजित समारोह में डॉ. निहारिका को लोकसभा चुरू क्षेत्र के सांसद राहुल कासवान ने यह सम्मान प्रदान दिया। समारोह में संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि और सांसद रमेश बिधूड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। डॉ. निहारिका की ओर से यह सम्मान उनकी स्मृति टीम ने मंच पर ग्रहण किया।

विज्ञापन

सामाजिक योगदान के आधार पर किया चयन
इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए देश भर के चुनिंदा सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों का चयन उनके सामाजिक योगदान के आधार पर किया जाता है। आगरा में स्मृति संस्था का नेतृत्व करते हुए डॉ. निहारिका लंबे समय से किशोरियों के स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति मुहिम चला रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कई विद्यालयों को गोद लिया है। जहां समय-समय पर पठन-पाठन संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा वे स्कूलों में जाकर किशोरियों को स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करा रही हैं। कोरोना काल में भी डॉ. निहारिका की संस्था स्मृति ने बढ़-चढ़ कर काम किया। मास्क, सैनेटाइजेशन के ड्राइव चलाए और महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए। स्मृति संस्था कीं निदेशक होने के साथ ही डॉ. निहारिका आगरा में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (आईएचआरओ) कीं उपाध्यक्ष हैं। वे फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (फॉग्सी) की यंग टेलेंट वाईटीपी की सबसे युवा चेयरपर्सन भी हैं। इसके अलावा भी वे कई राष्ट्रीय और स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी में समाजवादी विजय यात्रा: गढ़ में गरजे अखिलेश यादव, बेकाबू भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें