कलाकृति कनवेंशन कल्चरल एंड कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को ब्रज रत्न अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 विभूतियों को ब्रज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि संस्कृति का संरक्षण भी राष्ट्र की सेवा है। यह अपनी जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का सबसे मजबूत तरीका है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संस्कृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। तभी हमारी संस्कृति सुरक्षित रह सकेगी।
11 विभूतियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया
इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित ब्रज रत्न अवार्ड से ब्रज की 11 विभूतियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। आध्यात्म, साहित्य, खेल, अभिनय, फिल्म, नृत्य आदि में सम्मान प्रदान किए गए। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर और ब्रजेश शर्मा ने सम्मानित किया। समारोह में हास्य कवि काका हाथरसी को मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया गया। इंग्लैंड में प्रवास कर रहीं कथक गुरू काजल शर्मा का सम्मान उनके परिजनों ने लिया। समारोह में सांसद एसपी सिंह बघेल, ब्रज रत्न अवार्ड आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना, स्क्वाडन लीडर एके सिंह, डॉ. सुशील गुप्ता, राजेश गर्ग, रोहित जैन, डॉ. आंचल शर्मा, बृजेश शर्मा, मधुसूदन भट्ट, मधुकर अरोरा, शकुन बंसल, असलम के. सैफी, मुकुल जैन, आदर्श नंदन गुप्त, डॉ. महेश धाकड़, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, अशोक शर्मा, डॉ. राम नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी का स्मरण किया
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में बच्चों के गांधी के नाम से प्रख्यात साहित्यकार स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी के साहित्यिक योगदान का श्रद्धा पूर्वक स्मरण किया। उन्होंने नेशनल यूथ कांग्रेस में उनके गीत ‘इतने ऊंचे उठो कि जितना उठा गगन है’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने भाषण में शामिल करने को आगरा समेत पूरे ब्रज क्षेत्र के लिए गौरवशाली क्षण बताया।
इन विभूतियों को मिला सम्मान
आनंदी बेन पटेल जी, महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश
आरकेएस भदौरिया, सेवानिवृत्त, वायु सेना अध्यक्ष
पद्मश्री काका हाथरसी, हास्य कवि (मरणोपरांत)
प्रो. वलदेव भाई शर्मा, शिक्षाविद्
चौधरी बदन सिंह, पूर्व विधायक और लोक संस्कृति संरक्षक
कर्नल मनहर शर्मा, सीनियर मॉडल
कैप्टन रतन सिंह भदौरिया, एथलीट
हेमलता काला, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
डॉ. ज्ञान प्रकाश, सर्जन
रमेश मुस्कान, हास्य कवि
काजल शर्मा, कथक नृत्यांगना
वंदना गुप्ता, मॉडल एवं योग गुरु
यूपी: राज्यपाल ने विवि को दी सलाह, पांच गांव गोद लें और महिलाओं को बनाएं सशक्त, लिज्जत पापड़ की कहानी बताई