फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताइक्वांडो में आगरा मंडल चैंपियन, चार ट्रॉफियों पर कब्जा

Fri, 09 Oct 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पदक विजेता आगरा की टीम। 
विज्ञापन
आगरा। गोरखपुर के सहजनवां में 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया। मंडल की टीम ने सात स्वर्ण, 12 रजत और आठ कांस्य सहित कुल 27 पदक जीतकर चार ट्रॉफियों के साथ चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले श्रेयस यादव, अमन कुमार, लकी कुमार, रुद्र प्रताप, कुनाल उपाध्याय, आरोही भदौरिया और जानवी का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-17 वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 से 26 अक्तूबर तक श्रीनगर में होगी। अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता 14 से 18 दिसंबर तक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता दिसंबर के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। अंडर-19 वर्ग का आयोजन दिसंबर के पहले सप्ताह में रांची में प्रस्तावित है।
गोरखपुर के सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने तारामंडल, नौका विहार स्थित अपने आवास पर आगरा मंडल की चैंपियन टीम और पदक विजेताओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा को सर्वश्रेष्ठ टीम कोच का प्रमाणपत्र दिया गया। टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में रेखा शमी और पंकज कुमार भी रहे। इस सफलता पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें