फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2026: ऑटोमोबाइल बाजार में आया बूम, इन गाडियों के लिए वेटिंग; फिर भी होगी 500 से ज्यादा कारों की डिलीवरी

Thu, 05 Nov 2026 08:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

धनतेरस और दिवाली पर आगरा के ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक है। धनतेरस के दिन 500 से अधिक चार पहिया वाहनों की डिलीवरी होने का अनुमान है। महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी पर 60 से 75 दिन तक की वेटिंग चल रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों और दोपहिया गाड़ियों की मांग भी बढ़ी है।
 
विज्ञापन
शोरूम पर खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार पर दुपहिया और चार पहिया वाहनों का बाजार गुलजार है। धनतेरस को 500 से अधिक घरों में सपनों की कार आएगी। रक्षाबंधन पर बुकिंग कराई थी, उन्हें दिवाली पर डिलीवरी मिलेगी। चार पहिया के साथ दुपहिया वाहनों में भी ईवी की मांग अधिक है। इस त्योहार पर रिकॉर्ड बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन


दिवाली और धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। कार, दोपहिया और कमर्शियल वाहनों के शोरूम्स सज चुके हैं। महिंद्रा की प्रमुख डीलर कल्याण सेल्स के निदेशक दीपेश गोयल ने बताया कि केवल धनतेरस के दिन के लिए 250 गाड़ियों की डिलीवरी बुक हैं। बोलेरो को छोड़कर महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी जैसे स्कॉर्पियो, थार और एक्सयूवी सीरीज की मांग इतनी अधिक है कि गाड़ियों पर 2 से 3 महीने की वेटिंग चल रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति भी खरीदारों में भारी उत्साह है। कम रनिंग कॉस्ट और आधुनिक फीचर्स की वजह से ईवी मॉडल्स सबकी पसंद बने हुए हैं।

होंडा के डीलर अमरेंद्र जैन ने बताया किे डिस्काउंट और आसान ईएमआई के दम पर दोपहिया वाहनों की खरीद के लिए शोरूम पर दिनभर भीड़ उमड़ रही है। ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राममोहन कपूर ने बताया कि त्योहारों के दौरान व्यापारिक हलचल और माल ढुलाई बढ़ने से छोटे व मध्यम कमर्शियल वाहनों की भी जमकर बिक्री हो रही है। वाहनों की बिक्री से आगरा के लोकल कार एक्सेसरीज मार्केट, इंश्योरेंस एजेंट्स, और ऑटो फाइनेंसर्स का कारोबार भी चमक उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें