फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: तेजी से फैल रहा डेंगू का प्रकोप, 22 नए मरीज मिले, एसएन मेडिकल कॉलेज में 16 भर्ती

Fri, 24 Sep 2021 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा जिले में वायरल फीवर के साथ डेंगू का प्रकोप भी तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को 22 नए मरीज मिले। इनमें 11 मरीज आगरा के हैं। बाकी अन्य जिलों के रहने वाले हैं। उनका इलाज यहां के अस्पतालों में चल रहा है।  
 
विज्ञापन
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डेंगू की मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें सर्वाधिक 11 आगरा के हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद के पांच, हाथरस के तीन, मैनपुरी, एटा व अलीगढ़ के एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में भर्ती 16 मरीजों में बृहस्पतिवार को डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें पांच मरीज आगरा के हैं। बाकी 11 मरीज फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, एटा व अलीगढ़ के हैं। छह मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। निजी अस्पतालों में भर्ती आगरा के छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। 

आगरा में बुखार का कहर: तीन और बच्चों ने तोड़ा दम, सात दिन में 18 मासूमों की गई जा
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक गुरुवार को जिले में किसी की डेंगू से मौत नहीं हुई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 108 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार तक संख्या 97 थी। 

विज्ञापन

बुखार से सात दिन में 18 बच्चों की मौत
जिले में सात दिन में बुखार से 18 मासूमों की जान चली गई। इनमें पिनाहट में सबसे ज्यादा आठ, फतेहपुर सीकरी, बरहन, बाह और टेढ़ी बगिया में दो-दो बच्चे और खंदौली, कागारौल में एक-एक बच्चे की मौत हुई। एसएन मेडिकल और जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्वाधिक मरीज बुखार के ही पहुंच रहे हैं।

पिनाहट में सबसे ज्यादा प्रकोप
पिनाहट क्षेत्र में ही बुखार से अब तक आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। 11 सितंबर को भावनाथ की ढारि निवासी वीकेश (14), गायत्री, 17 सितंबर को सूबेदार पुरा निवासी सतीश की नौ माह की पुत्री, 19 सितंबर को पूर्व प्रधान रवि पांडेय के 14 वर्षीय पुत्र छोटू, 22 सितंबर को अमन (3) पुत्र राजेंद्र वर्मा निवासी चांदनी चौक, प्राची (9) पुत्री प्रमोद शर्मा निवासी गांव राटौटी की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें