फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की दस्तक: सात मरीजों में पुष्टि, फिरोजाबाद के भी शामिल, एसएन में 27 मरीज हुए भर्ती

Fri, 03 Sep 2021 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना संक्रमण के बाद अब वायरल बुखार और डेंगू ने आगरा मंडल में दस्तक दी है। फिरोजाबाद में अब तक 73 मरीजों की मौत हुई है। वहीं मथुरा और मैनपुरी में मरीजों की जान गई है। आगरा के एसएन में भी मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें तीन मरीज आगरा के और बाकी मरीज फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और मथुरा के हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में बनाए गए डेंगू वार्ड में 16 मरीज भर्ती हैं। इसमें से चार में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, बाल रोग विभाग के वार्ड में 11 मरीज संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनमें से तीन मरीजों में डेंगू मिला है। 
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के मुताबिक कुल सात मरीजों में डेंगू मिला है। जबकि 27 संदिग्ध मरीज मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड और बाल रोग विभाग के वार्ड में भर्ती हैं। मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में भर्ती जिन चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उसमें से एक आगरा का है। जबकि एक-एक मरीज फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और मथुरा के हैं। वहीं, बाल रोग विभाग के वार्ड में भर्ती जिन तीन मरीजों में डेंगू मिला है, उसमें से दो बच्चे आगरा के हैं। इसमें से एक धनौली का और एक खंदौली का है। वहीं, एक बच्चा फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है। संदिग्ध मरीजों रक्त का नमूना जांच के लिए वायरोलोजी लैब भेजा गया है। चिकित्सकों की रोस्टर प्लान से ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी 
वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 1352 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें 1189 नए मरीज रहे। मेडिसिन विभाग ओपीडी में 234 ने परामर्श लिया। वहीं, जिला अस्पताल में 1383 मरीजों ने परामर्श लिया। नए मरीजों में वायरल फीवर वाले मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। 
एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग ओपीडी में कुल 234 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। इसमें 217 नए मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग के डॉ. अजीत सिंह चाहर ने बताया कि नए मरीजों में वायरल फीवर के मरीज अधिक रहे। इनमें जुकाम, बुखार, खांसी के लक्षण हैं। कुछ मरीजों में डेंगू और मलेरिया के लक्षण भी दिखे। इनको जांच कराने की सलाह दी गई। इस मौसम में लोगों को मच्छरों से बचाव करने की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में 63 नए मरीज पहुंचे। अधिकतर बुखार से पीड़ित रहे। बारिश और उमस के मौसम में त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में भी भीड़ रही। 181 नए मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। इनको साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का सुझाव दिया गया। 

आगरा: बॉलीवुड के 'कमांडो' ने देखा ताजमहल, बदले लुक के बाद भी दर्शकों ने पहचाना, देखें तस्वीरें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें