फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: यूपी रणजी में 17 साल बाद ताजनगरी को मिली खुशी, क्रिकेटर ध्रुव जुरैल ने किया पदार्पण

Fri, 18 Feb 2022 04:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सन 2004 में यूपी रणजी की टीम से आखिरी बार ऑफ स्पिनर ललित वर्मा खेले थे। 17 साल बाद आगरा के ध्रुव जुरैल ने पदार्पण किया है। 
विज्ञापन
आगरा: क्रिकेटर ध्रुव जुरैल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुरुवार की सुबह नई खुशखबरी लेकर आई। उत्तर प्रदेश रणजी टीम से आगरा के क्रिकेटर ध्रुव जुरैल के पदार्पण के साथ ही 17 साल से चला आ रहा सूखा समाप्त हो गया। ध्रुव गुरुग्राम में शुरू हुए रणजी मैच में विदर्भ के खिलाफ खेल रहे हैं। अपने पहले मैच में उन्होंने अर्ध शतक लगाया है। पहले दिन की खेल समाप्ति पर ध्रुव नौ चौकों की मदद से 121 गेंदों में 52 रनों पर नाबाद खेल रहे थे। 

विज्ञापन


सन 2004 में यूपी रणजी की टीम से आखिरी बार ऑफ स्पिनर ललित वर्मा खेले थे। 17 साल में ताजनगरी के कई क्रिकेटर रणजी टीम के स्क्वैड में रहे। पर किसी भी क्रिकेटर को मैदान में खेलने का मौका नहीं मिल सका। इसके साथ ही कई क्रिकेटर रेलवे और दूसरे प्रदेशों से रणजी खेलते रहे। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल के  कोच परवेंदर यादव का कहना है कि क्रिकेट को लेकर उसका जुनून चरम पर है। उसका आत्मविश्वास और अनुशासन उसे दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाता है।   

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें संस्करण में पांच दिन पहले राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरैल को बीस लाख रुपये में खरीदा था। ध्रुव जुरैल शहर के पांचवें ऐसे क्रिकेटर बने, जिन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है। इससे पहले भी ध्रुव कई मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन

ध्रुव जुरैल की उपलब्धियां

वर्ष 2020 में दक्षिण अफ्रीका में हुए अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया के उप कप्तान रहे। टीम इंडिया उप विजेता रही।
वर्ष 2019 में एशिया कप में अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप जीता।
वर्तमान में यूपी रणजी टीम के सदस्य के रूप में चयनित हुए हैं।

खुशी हुई दोगुनी: ध्रुव जुरैल 

ध्रुव जुरैल का कहना है कि आईपीएल में बिकने के बाद यूपी रणजी टीम की ओर से पदार्पण ने खुशियों को दोगुना कर दिया है। उनका कहना है कि वह मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। 

17 साल पहले खेले थे ललित 

17 साल पहले यूपी रणजी टीम की ओर से आखिरी बार ललित वर्मा खेले थे। ललित वर्मा की ऑफ स्पिन गेंदबाजी ने उस समय खूब वाहवाही लूटी थी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का विकेट भी उन्होंने लिया था। वर्तमान में ललित यूपी जूनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता हैं। साथ ही रेलवे में कार्यरत हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें