फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: छह हजार की जांच में मिला एक पॉजिटिव, अब पांच सक्रिय मरीज

Mon, 02 Aug 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि बिना मास्क लगाए लोग घर से बाहर नहीं निकलें। सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी बनाकर रखें। जिन लोगों ने दूसरी खुराक नहीं ली है वे स्लॉट बुक करा कर टीका जरूर लगवाएं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस: आगरा में कोरोना का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में कोरोना के केवल पांच सक्रिय मरीज हैं। रविवार को तीन और संक्रमित ठीक होने से कुल 25,262 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 6,225 लोगों की जांच में एक नया संक्रमित मिला है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तक कुल 13.94 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें कुल 25,725 मरीज मिल चुके हैं। अब तक 458 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 98.20% है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि बिना मास्क लगाए लोग घर से बाहर नहीं निकलें। सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी बनाकर रखें। जिन लोगों ने दूसरी खुराक नहीं ली है वे स्लॉट बुक करा कर टीका जरूर लगवाएं।

बिना पंजीकरण लगवाएं टीका

स्वास्थ्य विभाग तीन अगस्त (मंगलवार) को टीका उत्सव मनाने जा रहा है। शासन की ओर से इस दिन 60 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। बिना पूर्व पंजीकरण वाले लोग भी टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए अतिरिक्त 60 हजार डोज स्वास्थ्य विभाग को मिल चुके हैं। 
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण तेज किया जा रहा है। पूरे जिले में तीन अगस्त को 345 बूथों पर टीकाकरण होगा। देहात के 15 ब्लॉक में 20-20 कलस्टर बनाए गए हैं। इसके लिए चिकित्सकीय टीम भी बना दी है। 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण होगा। मौके पर ही लोगों का पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जाएगा। जिन लोगोें ने पहले से पंजीकरण करा रखा है, उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी। सोमवार और मंगलवार के लिए स्लॉट खोल दिए हैं, जो पांच घंटे में ही फुल हो गए हैं। सोमवार को 62 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।   
विज्ञापन


 689491 पुरुष और 502216 महिलाओं ने लगवाया टीका
टीकाकरण कराने में पुरुष आगे हैं। अभी तक ताजनगरी में 1191707 का टीकाकरण हो चुका है। इसमें पुरुषों की संख्या 689491 है और 502216 महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। 1003950 लोगों को पहला डोज लगा है और 187757 लोग दूसरा डोज लगवा चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें