एक महिला मरीज की मंगलवार रात को मौत, मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के कुल 32 मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ब्लैक फंगस का नया संदिग्ध मरीज भर्ती हुआ। अब तक कुल 32 मरीज भर्ती हो चुके हैं। मंगलवार रात ब्लैक फंगस से पीड़ित एक महिला मरीज की मौत हुई। यह आगरा की ही रहने वाली थी।
गत चार-पांच दिनों की अपेक्षा बुधवार को राहत की स्थिति रही। ब्लैक फंगस का एक ही मरीज सामने आया। नहीं तो एक दिन में पांच या उससे अधिक मरीज सामने आ रहे थे। ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी और ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल प्रताप ने बुधवार को भी उन्होंने ब्लैक फंगस के तीन मरीजों का ऑपरेशन किया गया। तीनों मरीजों का ऑपरेशन सफल रहा। इनके नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला की मंगलवार रात मौत गई थी। बुधवार शाम तक ब्लैक फंगस के उपचार के लिए भर्ती होने वाले कुल मरीजों की संख्या 32 हो गई। 16 मरीज ईएनटी विभाग में भर्ती हैं। डॉ. अखिल प्रताप ने बताया किएसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में बृहस्पतिवार को भी ब्लैक फंगस के पांच मरीजों का ऑपरेशन प्रस्तावित हैं। विभाग में अब तक 12 मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं।
ऑपरेशन पहचान: एक क्लिक पर मिलेगा अपराधियों का डाटा, एडीजी ने की शुरुआत, जानिए इसकी खासियत