ताजनगरी में बृहस्पतिवार को तीन दिन बाद एक नया संक्रमित और मिला है। जिले में अब नौ सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 7395 लोगों की कोरोना जांच की गई है। अब तक 458 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बृहस्पतिवार तक कुल 14.54 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिनमें 25735 संक्रमित मिल चुके हैं। 25268 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 98.18% है। गैर राज्यों से आने वाले लोगों की 24 घंटे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सैंपलिंग की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। लोग बिना मास्क घर से बाहर नहीं जाए। सार्वजनिक स्थलों पर दो गज की दूरी का पालन करें। जिन लोगों ने कोरोना की दूसरी खुराक नहीं ली है वह देर नहीं करें। शनिवार को दूसरी खुराक आवश्यक लें।
बाह में 320 लोगों को टीके लगे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर बृहस्पतिवार को 320 लोगों को टीके लगाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इलाज के लिए आए 194 मरीजों की कोरोना की जांच हुई। एंटीजन टेस्ट में कोई पॉजिटिव नहीं निकला।
फतेहाबाद में 1000 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सीएचसी, धिमश्री और सारंगपुर में टीकाकरण कैंप लगाकर 1000 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल ने वैक्सीनेशन कैंपों का निरीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि सोमवार को चार स्थानों पर कैंप लगाकर 5000 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: अजय उर्फ डकैत ने की एटीएम कार्ड से खरीदारी, पति-पत्नी को रिमांड पर लेगी पुलिस