फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना संक्रमण: पिछले 24 घंटे में 617 मरीज हुए स्वस्थ्य, 241 नए संक्रमित भी मिले, 460 पहुंची मृतक संख्या

Wed, 26 Jan 2022 02:39 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में संक्रमण कम हो रहा है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट में एक मौत की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुधवार को जिला प्रशासन की रिपोर्ट में 241 नए मरीज मिले हैं। जनपद के विभिन्न हिस्सों से मिलने वाले मरीजों में अधिकांश होम आइसोलेशन में हैं। वहीं आज की रिपोर्ट में मृतक संख्या बढ़कर 460 हो गई है।

विज्ञापन

आज मिले नए मरीज
आगरा में बुधवार को एक तरफ 241 नए संक्रमित मिले हैं वहीं 617 मरीजों को प्रशासन ने स्वस्थ्य घोषित किया है। गाइड लाइन के मुताबिक सात दिन बाद दोबारा रिपोर्ट नहीं कराई जा रही है। ऐसे में मरीजों को ठीक घोषित किया जा रहा है। आगरा में अब तक 459 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 1822 रह गई है। 34711 संक्रमित हुए हैं जिनमें से 32430 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मृतक संख्या 460 हुई है। अब तक 23 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। 34 लाख से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। 19 लाख से अधिक दूसरी खुराक ले चुके हैं। किशोरों में टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ रही है। अब तक 14 हजार से अधिक किशोरों के टीका लगा है। 
मास्क का करें प्रयोग
जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना के मामले कम जरूर हो रहे हैं लेकिन कोरोना खत्म नहीं हुआ है। लोग सावधानी बरतें। घरों से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। बुखार, खांसी और जुकाम होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

480 लोगों को बुखार, 320 जुकाम-खांसी से पीड़ित मिले
स्वास्थ्य विभाग की 1549 टीमों ने शहर-गांवों में 1,78,418 घरों का सर्वे किया। इसमें 492 लोग बुखार के मिले। 523 लोगों को जुकाम-खांसी, गले में खराश की परेशानी मिली। 1,039 घरों में मेडिकल किट वितरित की गई। 
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वे के दूसरे दिन के 24 सांस रोगी मिले। 2,193 गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका नहीं लगा था। दो साल तक के 4,404 बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं हुआ था। इन सभी की सूची बनाकर सीएचसी प्रभारियों को दी गई है, जो इनको टीका लगवाएंगे। घरों के बाहर कोविड हेल्पलाइन नंबर समेत अन्य जानकारी का स्टीकर भी चस्पा किया है। 29 जनवरी तक यह विशेष अभियान चलेगा।
इन बिंदुओं पर कर रहे हैं सर्वे:
- परिवार में किसी को बुखार-खांसी और जुकाम तो नहीं है।
- 18 साल से अधिक उम्र के कितने लोगों को टीका नहीं लगा। 
- गर्भवती महिला, शिशुओं का नियमित टीकाकरण हुआ कि नहीं।
- टीका नहीं लगवाया तो क्या वजह है, क्यों नहीं लगवा रहे हैं।
  •  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें