कमिश्नर को हुसैनपुरा गांव में तालाब का पानी गांव की गलियों में बहता मिला। हुसैनपुरा के सचिव को चेतावनी दी गई है। सबमर्सिबल से पानी की बर्बादी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को कहा है।
फतेहाबाद के गांव रसूलपुर में घरों में जाकर ग्रामीणों से बात की। उन्हें बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक किया। रसूलपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर कूड़े का ढेर लगा मिला। प्रधान व एसडीएम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम जेपी पांडे, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक एके सिंह, एडीओ पंचायत धनंजय प्रसाद आदि मौजूद रहे।