फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोग्य पाए गए प्राचार्य नरेंद्र यादव, हटाए गए

Tue, 21 Mar 2017 12:46 AM IST
अयोग्य पाए गए प्राचार्य नरेंद्र यादव, हटाए गए
विज्ञापन
college
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा कालेज के प्राचार्य नरेंद्र यादव को पद से हटा दिया गया है। डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति ने शैक्षणिक योग्यता पूरी न करने पर यह निर्णय लिया है। अब रसायन विभाग के अध्यक्ष डा. एके गुप्ता नए कार्यवाहक प्राचार्य होंगे। देर रात इस बाबत पत्र रिसीव करा दिए गए हैं।  
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बीते साल आगरा कालेज समेत प्रदेश के करीब आठ कालेजों के प्राचार्य हटाए गए थे। तब आगरा कालेज के तत्कालीन प्राचार्य डा. मनोज रावत ने प्रबंधन कमेटी की संस्तुति पर वरिष्ठता और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर डा. एके गुप्ता को कार्यवाहक प्राचार्य का पदभार सौंपा। इधर, शारीरिक शिक्षा विभाग के नरेंद्र यादव ने खुद को वरिष्ठ बताकर इसका विरोध किया। बताया जाता है कि सत्ता के दबाव में प्रशासन ने नरेंद्र यादव को प्राचार्य नियुक्त कर दिया था, जबकि ये शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करते थे। इस निर्णय के खिलाफ कालेज के सेवानिवृत्ति शिक्षक डा. डीपी शर्मा ने हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कुलपति से यादव के शैक्षणिक योग्यता की रिपोर्ट मांगी। तय समय में कुलपति ने कोर्ट को रिपोर्ट नहीं दी तो इसे कोर्ट ने अवमानना मानते हुए 22 मार्च तक निस्तारण कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। ऐसे में सोमवार की देर रात कुलपति ने डा. एके गुप्त को प्राचार्य बनाए जाने के बाबत पत्र देर रात जारी कर दिया। 
विज्ञापन


- कोर्ट के आदेश पर नरेंद्र यादव से शैक्षणिक प्रमाण पत्र मांगे, योग्यता पूरी न होने पर डा. एके गुप्ता को कालेज का कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया है। डा. अरविंद दीक्षित, कुलपति 

उच्च शिक्षाधिकारी पर हो सकती है कार्रवाई 
कुलपति ने पत्र में क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डा. टीवीएस यादव की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाया है। कुलपति ने पत्र में लिखा है कि क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाते हुए नरेंद्र यादव को प्राचार्य नियुक्त किया। जबकि ये यूजीसी और शैक्षणिक योग्यता नहीं रखते थे। 
विज्ञापन


ये शैक्षणिक योग्यता जरूरी
प्राचार्य बनने के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 55 फीसदी अंक होने चाहिए। पीएचडी धारक और 15 साल का शैक्षणिक अनुभव आवश्यक है। एसोसिएट प्रोफेसर ही प्राचार्य बनने लायक होता है और न्यूनतम ईपीआई 400 होनी चाहिए। नरेंद्र यादव इनमें से एक भी योग्यता नहीं रखते थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें