फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जून में शुरू होगा आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बृहस्पतिवार को मेट्रो में बैठकर ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर स्टेशन तक रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन जून में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सफर के दौरान जिलाधिकारी ने भूमिगत स्टेशनों पर ग्राउंड लेवल से लेकर प्लेटफॉर्म और कॉन्कोर्स स्तर तक की व्यवस्थाएं परखीं और मेट्रो स्टाफ से संवाद भी किया। इसके बाद उन्होंने डॉ. आंबेडकर चौक और निर्माणाधीन आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। जून तक यह यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा।
निरीक्षण के दौरान आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय, एजीएम सिविल संजय अग्रवाल, एजीएम उमंग कुमार, जेजीएम सुधीर कुमार, डीजीएम आशीष अग्रवाल और राहुल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें