फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ये तो गजब का हाल है...12 दिन बीते पर आगरा काॅलेज को नहीं मिले प्राचार्य, ये है वजह

Tue, 10 Dec 2024 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि की परीक्षाएं चल रही हैं। आगरा कॉलेज भी केन्द्र है, लेकिन यहां आलम ये है कि अभी प्राचार्य पद ही खाली है। चर्चाएं कई नामों पर हैं, लेकिन फैसला नहीं हो सका है। 
 
विज्ञापन
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कॉलेज को 12 दिन बाद भी प्राचार्य नहीं मिल पाए हैं। चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन नाम तय नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति तब है जब कॉलेज में विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 28 नवंबर को आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला की नियुक्ति को निरस्त कर दिया था। इसके बाद 29 नवंबर को शिक्षा निदेशालय ने आयोग के पत्र के आधार पर प्राचार्य पद को रिक्त घोषित किया। निदेशालय ने कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष, सचिव को भी पत्र भेजा था। इसके बाद से नए प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। 

कई शिक्षकों के नामों पर चर्चा हो रहीं हैं लेकिन किसी को जिम्मेदारी नहीं मिल सकी है। वहीं सोमवार को कॉलेज के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के सदस्य सुभाष ढल की ओर से कहा गया कि कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनके अनुसार शासन के आदेश पर उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से ई-एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें