श्री पारस अस्पताल पर मेहरबानियों के आरोप
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय पर श्री पारस अस्पताल प्रकरण में मेहरबानियों के आरोप हैं। पिछले साल लगी श्री पारस की सील इस साल सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय की अगुवाई में खोली गई थी। कोविड हॉस्पिटल का दर्जा भी सीएमओ ने दिलाया था। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय का एक बाबू भी श्री पारस संचालक डॉ. अरिन्जय जैन पर मेहरबान रहा। बदले में बाबू ने अपने स्वजन की श्री पारस में लैब खोल ली। इस मामले में राज्यमंत्री डॉ. उदयभान सिंह ने शासन में शिकायत की। जिसके बाद बाबू को अस्पताल पंजीकरण पटल से हटाया गया था।
मनमानी वसूली पर नहीं लगा सके रोक
संक्रमण की दूसरी लहर में मरीजों को निजी अस्पतालों में उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए बेड की कीमतें तय की थीं, परंतु आगरा में कोविड अस्पतालों ने मनमानी वसूली की। महामारी समिति में 55 से अधिक शिकायत आई। जिसके बाद मामला हाईकोर्ट में चला गया। शासन को शपथ पत्र दाखिल करना पड़ा। ऐसे अस्पतालों के विरुद्ध आरोप साबित होने के बाद भी सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसका खामियाजा उन्हें पद गवांकर उठाना पड़ा।
आगरा के डॉक्टर की आपबीती: युवती ने फोन कर बुलाया, फिल्मी स्टाइल में कर लिया अगवा
यूपी: पश्चिम बंगाल की हार से लिया सबक, संघ ने सूबे के विधानसभा चुनाव के लिए बनाई नई रणनीति