फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 350 से अधिक एलईडी लाइट और 22 मिनी मास्ट, भीमनगरी को रोशन करने के लिए खर्च होंगे 55.87 लाख रुपये

Sat, 11 Apr 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आंबेडकर जयंती पर आयोजित भीमनगरी को भव्य बनाने के लिए नगर निगम लाखों की लागत से एलईडी लाइटों और विकास कार्यों में जुटा है। 100 से अधिक झांकियों के साथ शोभायात्रा शहर में भ्रमण कर भीमनगरी मंच तक पहुंचेगी, जहां भव्य आयोजन होगा।
विज्ञापन
भीम नगरी का मुख्य मंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पंचकुइयां के जीआईसी मैदान पर 15 से 17 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले तीन दिवसीय भीमनगरी का चप्पा-चप्पा एलईडी लाइट से जगमगाएगा। नगर निगम पूरे भीमनगरी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर 55.87 लाख रुपये खर्च करने वाला है। भव्य रोशनी के लिए 350 से ज्यादा लाइटें लगाई जाएंगी, वहीं चौराहों और पार्कों में 22 मिनी मास्ट लाइटें लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने बताया कि भीमनगरी से जुड़े 12 मोहल्लों में निगम 55,87,610 रुपये खर्च करेगा। योजना के तहत 22 मिनी मास्ट, 95 लाइटें और 95 पोल लाइट लगाने का कार्य प्रस्तावित है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर लोहामंडी जोन के ग्यासपुरा, आजमपाड़ा, नमक की मंडी, प्रकाश नगर, राम नगर सहित कई क्षेत्रों में प्रत्येक वाटिका, सामुदायिक केंद्र और पार्क में एलईडी लाइटें लग रही हैं।

 

विकास कार्यों पर खर्च होंगे 3.64 करोड़
नगर निगम भीमनगरी में 3.64 करोड़ रुपये की लागत से 56 निर्माण कार्य करा रहा है। इनमें प्रमुख रूप से सड़कों का निर्माण, जल निकासी के लिए नालियों व सीसी सड़क का निर्माण और साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग के कार्य हैं। डॉ. आंबेडकर भवन, महामाया बुद्ध विहार और पार्कों का निर्माण, जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। साथ ही पेयजल संकट दूर करने के लिए सबमर्सिबल पंप भी लगाए जा रहे हैं। पार्कों में चहारदीवारी, स्टील ग्रिल, गेट निर्माण, पंचायती भवनों के सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण भी निगम की ओर से हो रहे हैं।

झांकियों में दिखेंगे संदेश
संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नाला काजीपाड़ा से 14 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 100 से ज्यादा झांकियां शामिल होंगी, जिसमें भगवान बुद्ध और बाबा साहब के संदेश दिखाई देंगे। टेढ़ी बगिया, ईदगाह और बोदला में यह झांकियां तैयार की जा रही हैं। शोभायात्रा पुराने शहर में भ्रमण करते हुए 15 अप्रैल की सुबह भीमनगरी मंच पर पहुंचेगी।
 
विज्ञापन

भीमनगरी केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि आंबेडकर शोभायात्रा में फाइबर के तीन हाथियों पर बाबा साहब की प्रतिमा विराजमान की जाएगी। केंद्रीय कमेटी का हाथी चक्कीपाट से निकाला जाएगा, जबकि फाइबर के दो हाथी नाला काजीपाड़ा से निकलेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें