फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बना इंटर रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का ओवर ऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हिलमैन पब्लिक स्कूल में खेली गई आगरा ओपन इंटर रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में 219 अंकों के साथ आगरा ओवरऑल विजेता बना। शाहजहांपुर की टीम 97 अंकों के साथ दूसरे और अलीगढ़ 78 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अंतिम दिन के खेल में बालिका वर्ग में देशना जैन, अदम्या जैन, सोनाक्षी इकनोरिया, भूमि शर्मा, अनुभवी अग्रवाल, तसवाई, तृप्ती सविता, नंदनी शर्मा, वर्षा चौहान, अनन्या पुरोहित, अनिष्का प्रभा, प्रार्थना ठाकुर, जिया बिंद, अविशा सिंह, आद्या वर्मा, गरिमा, दिया सिंह, आरती चौहान, मुस्कान, मानवी सिंह, रितु, प्रयांशी अग्रवाल, रिया शर्मा और परि सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। बालक वर्ग में उदय शर्मा, आर्यन शर्मा, आरव जैन, प्रथक सक्सेना, सक्षम श्रीवास्तव, शौर्य पांडेय, अमाघ सक्सेना, शुभ अग्रवाल, शांतनु मिश्रा, कनिष्क सिंह, पृथ्वी सिंह, शिवांग सिंह, विशाल कुमार, ओजस जैन और देव पोपली ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि आगरा एडवोकेट संघ के अध्यक्ष केसी शर्मा और विशिष्ट अतिथि सैनिक संस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष एलएस यादव ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। संचालन संघ के सचिव पंकज शर्मा ने किया। धन्यवाद संघ की सीईओ संगीता शर्मा ने दिया। इस दौरान अभिषेक शर्मा, करन वर्मा, मृत्युंजय कुमार, नितिन बघेल, मनोज पाल, गौतम कुमार, राघवेंद्र सिंह, आलोक , गायत्री अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें