फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बैंक डकैती कांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, 1.91 लाख रुपये बरामद

Tue, 12 Jan 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बैंक की इसी शाखा में डाली गई थी डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में डकैती के मामले में फरार दो और आरोपियों को पुलिस ने रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से लूटे गए 1.91 लाख रुपये भी बरामद किए गए। दोनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी गैंग सरगना के भाई हैं।

विज्ञापन

  
रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में 15 दिसंबर 2020 को बदमाशों ने डाका डाला था। बैंक मैनेजर अनीता मीणा समेत अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाकर 56.94 लाख रुपये लूट ले गए थे। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने बैंक के अस्थाई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुनीत और गैंग के सरगना खंदारी निवासी ठाकुरदास समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। आरोपियों को जेल भेजा गया था। लगभग 40 लाख रुपये भी बरामद किए थे।
संबंधित खबर- आगरा बैंक डकैती: दहशत के वो 15 मिनट... वारदात से सहमे बैंक कर्मियों ने बताई आंखों देखी
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खंदारी के रहने वाले ठाकुरदास ने अपने गैंग के साथ वारदात को अंजाम दिया था। बैंक कर्मचारी ने रेकी कराई थी। बैंक से डकैती में मिली रकम को ठाकुरदास ने अपने घरवालों में बांटा था। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो आरोपी फरार थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। 

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के मुताबिक, रविवार रात को ईदगाह बस स्टैंड से खंदारी निवासी मनोहर और हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पुलिस ने 1.91 लाख रुपये बरामद कर लिए। गिरफ्तार दोनों बदमाश गैंग के सरगना ठाकुरदास के भाई हैं। बदमाशों से अब तक 48.90 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें