मथुरा में अधिवक्ता मंगलवार को हड़ताल पर है। बार एसोसिएशन ने इसकी सूचना जिला जज और जिलाधिकारी मथुरा को पत्र के माध्यम से दी है। अधिवक्ता मोटर एक्सीडेंट क्लेम कोर्ट को जिला न्यायालय परिसर अथवा जुवेनाइल न्यायालय परिसर में बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।
एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता पिछले करीब 10 दिन से क्लेम कोर्ट की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक अधिवक्ताओं की मांग पर जिला जज साधना रानी ठाकुर एवं जिलाधिकारी मथुरा सर्वज्ञ राम मिश्र द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। इस कारण मंगलवार को समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
बार एसोसिएशन के सचिव सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि जिला जज मथुरा को बार एसोसिएशन की ओर से पूर्व में क्लेम कोर्ट को जुवेनाइल कोर्ट अथवा न्यायालय परिसर स्थित स्थाई लोक अदालत रिक्त भवन में बनाए जाने को लेकर पत्र प्रेषित किया गया था।