फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता जेवर रवाना, प्रधानमंत्री को देंगे ज्ञापन

Thu, 25 Nov 2021 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा

सार

खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के साथ बड़ी संख्या में आगरा मंडल के अधिवक्ता गुरुवार सुबह जेवर के लिए रवाना हो गए। अधिवक्ता वहां प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने की तैयारी में हैं।  
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में उच्च न्यायालय खंडपीठ (हाईकोर्ट बेंच) स्थापना की मांग तेज होती जा रही है। केंद्रीय विधि मंत्री को ज्ञापन देने के बाद खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के अधिवक्ता गुरुवार सुबह जेवर के लिए रवाना हुए। अधिवक्ता वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देंगे। बता दें कि जेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र आज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर आगरा के अधिवक्ता लगातार आंदोलनरत हैं। पिछले दिनों उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति ने आगरा आए केंद्रीय विधि मंत्री किरण रिजिजू को ज्ञापन दिया था। इसके बाद संघर्ष समिति ने जेवर में जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास करने रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने की रणनीति बनाई। 

आगरा-अलीगढ़ मंडल से 600 से ज्यादा अधिवक्ता गुरुवार सुबह आठ बजे जेवर के लिए रवाना हुए। इसके अलावा मथुरा-फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, एटा व कासगंज से भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता जेवर गए हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि जेवर में प्रधानमंत्री को जस्टिस जसवंत आयोग की रिपोर्ट के साथ आगरा में बैंच स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें