आगरा में शाहगंज के भरे बाजार में अधिवक्ता के पिता रामबहादुर मुद्गल की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने ग्यारह नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के बाद परिजनों और अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले से ही हत्या की आशंका जाहिर कर दी थी। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
रामबहादुर के बेटे महान मुद्गल ने बताया था कि उनका अपने रिश्तेदार शिवांशु मुद्गल से विवाद चल रहा है। वह उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहता है। इसमें उसका साथ कुछ दबंग लोग दे रहे हैं। दस दिन पहले एक हलवाई के साथ मारपीट की थी। इस पर उन्होंने विरोध किया। तब आरोपियों ने धमकी दी कि दिवाली नहीं मनाने देंगे। इस पर उन्होंने थाना में तहरीर दी। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दे दी। घटना का वीडियो भी था। मगर, पुलिस ने वीडियो को नजरअंदाज कर दिया। तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस के साथ पीएसी तैनात
शाहगंज के ग्यासपुरा में तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई है। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद हुए हैं। बुधवार को दिवाली के दिन बाजार बंद रहा। वहीं आरोपी परिवार घर से फरार हो गया है।
आगरा: अधिवक्ता के पिता की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम