फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अधिवक्ता की मौत के बाद आगरा दीवानी के गेट पर हंगामा, पुलिस की अर्थी निकाली; हुई तीखी नोक झोंक

Sat, 02 Mar 2024 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस दबिश के दौरान आठवीं मंजिल के गिरकर अधिवक्ता की मौत हो गई। इस घटना को लेकर अधिवक्ता संगठनों में आक्रोश है। शनिवार सुबह दीवानी में एकत्र हुए वकीलों ने इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 
 
विज्ञापन
दीवानी के गेट पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा में यूपीएसआईडीसी मार्ग स्थित मंगलम आधार अपार्टमेंट में शुक्रवार रात को पुलिस दबिश के दौरान आठवीं मंजिल के गिरकर अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत हो गई। इस घटना को लेकर अधिवक्ता संगठनों में आक्रोश है। शनिवार सुबह अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन की अर्थी निकाली। अर्थी को दहन करने के दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोक झोंक हो गई। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला हुआ है।
विज्ञापन




 

अधिवक्ता सुनील शर्मा पत्नी के साथ मंगलम आधार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 801 में करीब एक महीने से रह रहे थे।  रात को लगभग 10:45 बजे एक गाड़ी से 7-8 पुलिसकर्मी अपार्टमेंट पर पहुंचे। तीन दरोगा के साथ एक महिला पुलिसकर्मी के अलावा सादा कपड़ों में एक व्यक्ति और था। पुलिसकर्मियों को फ्लैट नंबर 801 में जाना था। वह अपार्टमेंट की सीढ़ियों की तरफ चले गए। पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद ही किसी के गिरने की आवाज आई।

 

इस पर अपार्टमेंट के भूतल पर टहल रहे लोगों ने गेट पर मौजूद गार्डों को बताया। गार्ड दौड़कर पहुंचे तो फ्लैट नंबर 802 की तरफ भूतल पर सुनील शर्मा गिरे हुए थे। तभी पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठकर जाने लगे। मगर, लोगों ने रोक लिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने लहूलुहान अधिवक्ता को गाड़ी में रखा। हास्पिटल में चिकित्सक ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर आई, पति नहीं थे
एसएन मेडिकल कालेज पर अधिवक्ता की पत्नी सुनीता शर्मा भी पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह दवा खाकर सो रही थीं। तभी धड़धड़ की आवाज आई। वह नींद से जाग गई। पता चला कि पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए थे। वह तलाशी लेने लगे। तब पति वहां पर नहीं थे। इसके बाद पुलिस चली गई। कुछ देर बाद गार्ड ने पति के गिरने की सूचना दी। थाना न्यू आगरा पुलिस को छोड़ूंगी नहीं। उनके खिलाफ कार्रवाई कराऊंगी।

 
विज्ञापन

पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटेज
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस दबिश देने गई थी। तभी अधिवक्ता की गिरने से मौत हुई है। माना जा रहा है। वह छिपने के लिए फ्लैट संख्या 802 में गए होंगे। फ्लैट खाली पड़ा है। निर्माण चल रहा है। इस दौरान गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अपार्टमेंट सहित अन्य लोगों के बयान लिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें