फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव शृंखला बनाकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। 26 सितंबर 2001 को दीवानी में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया था। इस दिन को अधिवक्ताओं ने काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना की मांग की।
विज्ञापन

जनमंच के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि लाठीचार्ज में अधिवक्ताओं के साथ ही न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी घायल हुए थे। अभी तक पुलिस अधिकारी और कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई। इससे अधिवक्ताओं में रोष है। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने दीवानी के बाहर एमजी रोड पर प्रदर्शन किया। मानव श्रृंखला भी बनाई। अधिवक्ताओं ने बैठक करके कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान दीवानी परिसर की सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया। आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह भैया, अशोक कुमार भारद्वाज, रमेश चंद्रा, नरेश गुप्ता, राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा, रिंकू पठान, वीरेंद्र फौजदार, अरुण पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें