उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में सभी अभिलेख डिजिटल होंगे। हर मानचित्र सॉफ्टवेयर में फीड होगा। किस योजना में कहां प्लॉट खाली हैं। कहां मानचित्र और कहां इसके विरुद्ध निर्माण हुआ। शमन शुल्क, बकायेदार, आवंटन से लेकर टेंडर तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
इसके साथ ही एमजी रोड स्थित सुभाष पार्क, ताजनगरी स्थित आगरा चौपाटी और फतेहाबाद रोड स्थित आई लव सेल्फी पॉइंट के संचालन के लिए एडीए फर्मों से पांच-पांच साल का करार करेगा। बुधवार को एडीए उपाध्यक्ष के सामने तीनों प्रोजेक्ट के लिए इच्छुक फर्मों ने प्रजेंटेशन दिया।