फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: अवैध निर्माण पर अस्पताल प्रबंधन को एडीए ने जारी किया नोटिस

Sat, 19 Jun 2021 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ऑक्सीजन संकट के दौरान मॉकड्रिल करने के मामले में फंसा श्री पारस अस्पताल की मुश्किल और बढ़ने वाली हैं। अब एडीए ने अवैध निर्माण करने पर नोटिस जारी किया है।  
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के श्री पारस अस्पताल मामले में आगरा विकास प्राधिकरण ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। श्री पारस अस्पताल पर अवैध निर्माण और नक्शा पास कराए बिना अस्पताल संचालन का आरोप है। मामले में शिकायत के बाद एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने मुख्य नगर नियोजक से रिपोर्ट मांगी थी। जांच में पाया गया कि प्लॉट पर अस्पताल बना है, उसका नक्शा 20 साल पहले आवासीय में स्वीकृत किया गया था। अस्पताल बनने के बाद स्वीकृति नहीं ली गई। 

विज्ञापन


बाईपास रोड स्थित श्री पारस अस्पताल द्वारा छह साल पहले अस्पताल का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन इस नाम को कोई मानचित्र आगरा विकास प्राधिकरण ने स्वीकृत ही नहीं किया। यह इमारत साल 2002 में बनाई गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने कहा था कि पूर्व में बनी इमारत में उन्होंने अस्पताल संचालित किया है, लेकिन नियम के मुताबिक अस्पताल का संचालन करने पर उन्हें अस्पताल के मानकों के मुताबिक जो बदलाव इमारत में किए गए, उनकी जानकारी और अनुमति एडीए से लेनी चाहिए थी, लेकिन ऐसी कोई अनुमति भी एडीए के रिकॉर्ड में नहीं मिली। 

मुख्य नगर नियोजक आरके सिंह ने जांच की तो पाया कि बाईपास रोड स्थित भवन आवासीय में स्वीकृत है। जब श्री पारस अस्पताल ने संचालन किया, तो अस्पताल के मानकों के मुताबिक बदलाव की स्वीकृति नहीं ली। इस पर एडीए उपाध्यक्ष ने श्री पारस अस्पताल को नोटिस जारी किया है। अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा गया है। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद एडीए अगली कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन


430 अस्पताल आवासीय भवनों में संचालित हो रहे
एडीए ने गेटवेल अस्पताल, होली केयर अस्पताल, सिकंदरा अस्पताल, चिरंजीवी नर्सिंग होम, सीताराम मेडिकेयर को नोटिस जारी किए। इनके अलावा 26 अस्पतालों को इस सप्ताह नोटिस जारी किए जाएंगे। शहर में 430 अस्पताल ऐसे हैं जो आवासीय भवनों में संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें