ताज नगरी फेज-2 में चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को ताज नगरी फेज-2 में भूखंड संख्या-e1/178F पर कार्रवाई की। यहां अनीस पुत्र अब्दुल हफ़ीज़ द्वारा किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। धवस्तीकरण की कार्रवाई को दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर नगर मगिस्ट्रेट, अधिशाषी अभियंता-2, पीएसी, पुलिस बल को साथ प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा।
बता दें इससे पहले मौजा सिकंदरपुर के खसरा संख्या 52, बलूनी पब्लिक स्कूल के पास बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर आगरा विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। हरीपर्वत वार्ड-2 में राजेश गुप्ता और विनोद गुप्ता द्वारा एक हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनी पर निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, पर काम तेजी से जारी रहा। यहां अवैध कॉलोनी में ऑफिस, गेट, बाउंड्री और सड़क बना ली गई थी।
वहीं फतेहाबाद रोड स्थित अवैध रूप से संचालित हो रही बसई सब्जी मंडी में प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई की थी। सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिपाल चौहान के साथ सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला ने बसई सब्जी मंडी हटाते हुए दुकानदारों के 41 तराजू जब्त कर लिए थे।