फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में चला एडीए का बुलडोजर, 34 हजार वर्गमीटर में बसी अवैध कॉलोनी ध्वस्त; दुकानें भी सील

Wed, 10 Jun 2026 09:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विकास प्राधिकरण ने एत्मादपुर क्षेत्र में 34 हजार वर्गमीटर में विकसित अवैध अनंत फॉर्म कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर सड़कें उखाड़ दीं और प्लॉट समतल कर दिए। साथ ही ताजगंज और शमसाबाद रोड पर बिना मानचित्र बनी दुकानों और अवैध मार्केट को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
एडीए बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के महल बादशाही, एत्मादपुर मदरा स्थित अनंत फॉर्म कॉलोनी पर मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा। बिना नक्शा पास कराए तपन अग्रवाल की ओर से भूखंडों की बिक्री की जा रही थी।
विज्ञापन


एडीए प्रवर्तन दल ने निर्माण रोकने के लिए नोटिस दिया था। नोटिस के बावजूद अवैध कॉलोनी विकसित हो गई। मंगलवार को एडीए ने बुलडोजर से 34000 वर्ग मीटर में फैली अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। रोड उखाड़ी, प्लॉट समतल किए। दोबारा निर्माण और बिक्री पर एडीए ने एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। वहीं, दूसरी तरफ ताजगंज स्थित तांगा स्टैंड के पास सुनील राठौर और मनीष वर्मा की ओर से अवैध मार्केट का निर्माण किया जा रहा था। जिसे सील किया।

शमसाबाद रोड पर दिनेश यादव ने छह दुकानों की अवैध मार्केट बनाई। जिसे एडीए प्रवर्तन दल सील किया है। एडीए सचिव संजय कुमार का कहना है कि अवैध कॉलोनी में लोग प्लॉट न खरीदें। एत्मादपुर, जलेसर, टेढ़ी बगिया और हाथरस रोड पर एक दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियों को एडीए पिछले छह महीने में ध्वस्त कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें