फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज धूप आंखों के लिए खतरनाक, डॉक्टरों की इस चेतावनी हल्के में न लें; जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

Wed, 10 Jun 2026 08:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी, धूल और तेज धूप के कारण आगरा में आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 50 से 60 मरीज जलन, लालिमा, खुजली और ड्राई आई जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
आंखों की जांच - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी और तेज धूप का असर अब लोगों की आंखों पर भी पड़ने लगा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में ऐसे मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिन्हें आंखों में जलन, लालिमा, खुजली, पानी आने और सूखेपन की शिकायत है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म हवाएं, धूल और अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों को प्रभावित कर रही हैं। दिनभर धूप में रहने वाले लोगों में यह परेशानी अधिक देखने को मिल रही है। कई मरीज आंखों में चुभन और धुंधलेपन की शिकायत लेकर भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। रोजाना लगभग 50 से 60 मरीज ऐसे आ रहे हैं।

डॉ. ऋषि पाठक ने बताया कि गर्मी के मौसम में आंखों की नमी कम होने लगती है, जिससे ड्राई आई की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा धूल और प्रदूषण से भी समस्या होती है। लोग अक्सर आंखों में जलन या लालिमा होने पर मेडिकल स्टोर से मनमर्जी की आई ड्रॉप खरीदकर इस्तेमाल करने लगते हैं, जो नुकसानदायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सलाह दी है कि बाहर जाते समय अच्छी गुणवत्ता वाला चश्मा पहनना चाहिए। सिर को ढकने के लिए टोपी या छाते का प्रयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आंखों का सूखापन कम होता है। आंखों में लगातार दर्द, सूजन, धुंधलापन या रोशनी से परेशानी महसूस होने पर तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें