फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में चार नए संक्रमित मिले, जिले में अब 69 सक्रिय मरीज

Wed, 30 Jun 2021 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण कमजोर होने से अब लोग चैन की सांस ले रहे हैं, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस : सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीन मरीज ठीक हुए हैं। कुल 8379 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिले में अब 69 सक्रिय मरीज बचे हैं। 452 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 11.59 लाख लोगों की जांच की गई है जिनमें 25704 मरीज मिले हैं। 25183 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.97 फीसदी है। 

विज्ञापन


कोरोना कर्फ्यू खत्म होने से अब बाजारों में फिर रौनक लौट आई है। जिला प्रशासन ने घने बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर कोविड व्यवहार को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। मास्क व उचित दूरी का पालन करें। लापरवाही से तीसरी लहर की आशंका है ऐसे में सभी को सतर्कता बरतना जरूरी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

राहत: 687 गांव संक्रमण मुक्त, तीन में बचे चार मरीज
जिले की 690 ग्राम पंचायतों में 687 गांव संक्रमण मुक्त हो गए हैं। अब सिर्फ तीन गांव में ही चार मरीज बचे हैं। चारों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में आगामी सप्ताह तक जिले की सभी 15 ब्लॉक में 690 पंचायतें संक्रमण मुक्त हो सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नए केस मिलना बंद हो गया है। इससे लोग चैन की सांस ले रहे हैं। 
 
पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से संक्रमण ने पैर पसारे थे। पांच हजार से अधिक लोगों में कोरोना लक्षण मिले। निगरानी समितियां बनाकर घर-घर बीमार लोगों का सर्वे कराया गया। उन्हें मेडिकल किट वितरित की गई। 

आगरा में टीके की किल्लत: बूथों पर डोज खत्म, आज नहीं लगेगी वैक्सीन

मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण पूरी तरह अब काबू में है। अब लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं मिल रहे। दूसरी तरफ 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीकाकरण के लिए उत्साहित हैं। ऐसे में अब प्रशासन का पूरा ध्यान अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण पर केंद्रित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें