फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट क्लर्क पर कार्रवाई: फतेहपुर सीकरी में अमेरिकी महिला पर्यटक से की थी अभद्रता, दर्ज हुई एफआईआर

Fri, 20 Oct 2023 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

अमेरिकी पर्यटक से दुर्व्यवहार करने के मामले में बुकिंग क्लर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उसे पद से हटाते हुआ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। 
 
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी स्मारक पर अमेरिकी महिला पर्यटक से अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी घूमने आई अमेरिकी महिला पर्यटकों से दुर्व्यवहार करने पर आगरा विकास प्राधिकरण ने सीएनजी बस पार्किंग के बुकिंग क्लर्क को हटाते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी है। गाइड की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी में सीएनजी बस पार्किंग है। जिसका संचालन आगरा विकास प्राधिकरण करता है। बुधवार को तीन अमेरिकी महिला पर्यटक फतेहपुर सीकरी घूमने गईं थीं। उनके साथ गाइड था। गाइड ने बस के लिए पार्किंग में खड़े बुकिंग क्लर्क से टिकट ली। प्रति सवारी 30 रुपया टिकट थी। गाइड ने तीन पर्यटकों के 100 रुपये दिए। दस रुपये बुकिंग क्लर्क ने वापस नहीं किए। जिसे लेकर गाइड और बुकिंग क्लर्क में विवाद हो गया। गाइड के साथ खड़ी अमेरिकी महिला पर्यटक से बुकिंग क्लर्क ने दुर्व्यवहार किया। अभद्रता की शिकायत विदेशी पर्यटक ने स्मारक की बुकिंग विंडो पर रजिस्टर में दर्ज कराई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने गाइड शाकिर अली की तहरीर पर बुकिंग क्लर्क अलीम कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। उधर, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि आरोपित बुकिंग क्लर्क की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। पार्किंग ठेकेदार को नोटिस भेजा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - यूपी: पिता को नहीं आई शर्म, अपनी ही नाबालिग बेटी संग की घिनौनी करतूत; हकीकत जान खौल उठेगा खून
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को शर्मसार कर रहे लपके
ताजमहल से लेकर आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित सभी संरक्षित व टिकट वाले स्मारकों पर पर्यटकों को लपकों से शर्मसार होना पड़ रहा है। अतिथि देवो भव की भावना को ठेस पहुंच रही है। ताजमहल पर पिछले 6 महीने में 300 से अधिक लपकों को पुलिस ने पकड़ा है। परंतु, विदेशी पर्यटकों से ठगी और धोखाधड़ी नहीं रुक रही। लपके फर्जी गाइड के भेष में स्मारकों पर पर्यटकों को गुमराह कर उनसे मनमानी वसूली कर रहे हैं। एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद का कहना है कि लपकों व फर्जी गाइडों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें