फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ताजनगरी की सड़कों में आधी रात ऑटो में निकलीं एसीपी, पुलिस को मदद के लिए किया फोन; पढ़ें फिर क्या हुआ?

Sat, 28 Sep 2024 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी की सड़कों में आधी रात ऑटो में एसीपी निकलीं। उन्होंने पुलिस को मदद के लिए फोन किया। वूमेन सेफ्टी का रियलिटी चेक किया। आगे पढ़ें और जानें फिर क्या हुआ?
विज्ञापन
आधी रात ऑटो में निकलीं एसीपी सुकन्या शर्मा - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला सुरक्षा को परखने के लिए शुक्रवार की रात एसीपी डॉक्टर सुकन्या शर्मा पर्यटक बनकर ऑटो में निकलीं। सबसे पहले उन्होंने रात 11:30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पुलिस को मदद के लिए कॉल किया। कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर फोन रिसीव होने के बाद उन्होंने कहा कि वह आगरा आई हुईं हैं। सुनसान रास्ता होने की वजह से घबरा रही हैं। उन्हें सहायता की जरूरत है। 

विज्ञापन


इस पर कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर खड़े होने के लिए बोला। तीन मिनट तक उनसे जानकारी ली। इसके बाद उनके पास पिंक पीआरवी का फोन आया। वह उनको सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए आने लगी। बाद में उन्होंने खुद को एसीपी बताया। इसके बाद उन्होंने वूमेन सेफ्टी ऑटो की पड़ताल की। उन्हें एक ऑटो मिला। 

चालक ने किराया बताने के बाद उन्हें ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद उनके आवास तक सुरक्षित पहुंच दिया। उन्होंने चालक से वूमेन सेफ्टी ऑटो के बारे में जानकारी ली। चालक ने बताया कि पुलिस ने उनका सत्यापन किया है। जल्द ही वर्दी और नंबर से वह ऑटो का संचालन करेंगे। पहले दिन पुलिस के रियलिटी चेक में पुलिसकर्मी पास हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें