फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: युवती से छेड़छाड़ करते हुए बनाया वीडियो, बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास; केस दर्ज

Sat, 28 Sep 2024 06:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बनाया। यही नहीं बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामले में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक युवती ने दीपू निवासी बिल्सड़ सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाया। उसको वायरल करते हुए बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


घटना राजा का रामपुर थाना क्षेत्र की है। युवती ने बताया कि दो सितंबर को दीपू अपने साथियों के साथ आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर युवती ने शिकायत करने की बात कही, तो इन लोगों ने उसको बंधक बना लिया। इतना ही नहीं यह चारों लोग दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। 

आरोपियों ने कहा कि अगर किसी से कोई बात कही तो तुझे जान से मार देंगे। युवती किसी तरह से इन लोगों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और सारी जानकारी दी। परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी के यहां भी प्रार्थना पत्र दिया, वहां भी कार्रवाई सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण ली है। 
विज्ञापन


इसके बाद कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें