फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का खौफ: 'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली न मारे..', तख्ती लेकर फिरोजाबाद के थाने पहुंचा हत्यारोपी

Wed, 23 Mar 2022 07:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

थाने में आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी होली के दिन हुई बालक की हत्या में नामजद था। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन
आत्मसमर्पण करने थाने पहुंचा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में बुधवार दोपहर को हत्या के मामले में वांछित आरोपी हाथों में तख्ती थामकर आत्मसमर्पण करने पहुंचा। तख्ती पर लिखा था, 'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, पुलिस मुझे गोली न मारे। आरोपी के चेहरे से पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।  

विज्ञापन


कस्बा सिरसागंज में होली के दिन आनंद नगर में डीजे पर डांस करने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान पथराव में 12 साल के बालक श्यामू की मौत हो गई थी। मृतक के पिता रंजीत निवासी आनंद नगर ने छह नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 

पुलिस दो आरोपियों को कर चुकी है गिरफ्तार

दो दिन पूर्व पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनू निवासी अरांव रोड सिरसागंज और कल्लू को जेल भेज दिया था। बुधवार दोपहर को मामले का नामजद आरोपी सनी उर्फ हनी हाथों में तख्ती लेकर सिरसागंज थाने पहुंच गया। उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

तख्ती पर लिखा था, 'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं... मुझे पुलिस गोली न मारे। पुलिस को जब पता चला कि यह आनंद नगर वाले केस में नामजद है तो तुरंत ही युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी शिव कुमार चौहान ने कहा कि मामले में तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें