फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

एलाऊ थाने में दर्ज थी रिपोर्ट, पुलिस ने न्यायालय से भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। एक किशोरी को अगवा कर ले जाने के एक आरोपी को थाना एलाऊ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को एक युवक अगवा कर ले गया था। इसकी शिकायत किशोरी के पिता ने एलाऊ थाने में दी थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। कुछ दिनों पहले किशोरी को पुलिस ने ढूंढ निकाला। उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन उसका पता नहीं लग पा रहा था। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी दिनेश सिंहपुर के पास देखा गया है। पुलिस ने सूचना पर आरोपी को सिंहपुर मोड़ के पास से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें