फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात बनाकर अनूसूचित जाति के युवक की जमीन हथियाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर क्षेत्र में एक पूर्व विधायक पर जमीन को फर्जी कागजात लगाकर अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया है। विधायक के पुत्र ने जमीन पर 30 लाख रुपये का लोन करा लिया। पीड़ित न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। कहा है कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव गुड़ी निवासी अनुसूचित जाति के वीरेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को डीएम महेंद्र बहादुर को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि गांव गोधना में उनकी एक जमीन है। उक्त जमीन को एक पूर्व विधायक ने फर्जी दस्तावेज आदि के आधार पर खतौनी में अपने नाम दर्ज करा लिया। इतना ही नहीं उसके पिता के नाम दर्ज दो एकड़ जमीन का रकवा बढ़ाकर अपने नाम दर्ज कराया। उक्त जमीन पर पूर्व विधायक के पुत्र ने 30 लाख रुपये का लोन भी करा लिया है। जब उसने शिकायत की तो उसे झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कहा है कि उसकी जमीन पर फर्जी नाम निरस्त कराकर जमीन उसके नाम कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें