फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेल से बाहर आए इनामी ने निकाला जुलूस....भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

Thu, 16 Oct 2025 11:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जेल से बाहर आने के बाद इनामी ने साथियों संग जुलूस निकालकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
आरोपी ने निकाला जुलूस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मारपीट के मामले में जेल भेजे गए आरोपी ने जमानत पर छूटते ही भाजपा मंडल संयोजक को धमकी दी है। साथियों के साथ क्षेत्र में जुलूस निकाला। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में भाजपा नेता ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना फेस-2 निवासी भाजपा मंडल संयोजक पिंटू गुप्ता ने बताया कि 9 फरवरी को पूर्वांचल ट्रांसपोर्ट में घुसकर उन पर हमला किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी विशाल ठाकुर पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एत्माद्दौला पुलिस ने 2 जुलाई को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

आरोप है कि मंगलवार को जेल से रिहा होने के बाद विशाल ठाकुर अपने साथियों सचिन भदौरिया, पप्पू, मिलन ठाकुर, दीपक राठौर, अन्नू भदौरिया और अन्य पांच-छह लोगों के साथ सीधे पिंटू गुप्ता के घर पहुंचा। उस समय पिंटू घर पर नहीं थे। आरोप है कि दबंगों ने घर पर मौजूद परिजन से गालीगलौज की और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें