फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गोवर्धन में मंदिर पर कब्जे को लेकर पुजारी के परिवार से मारपीट, पत्नी को निर्वस्त्र करने का आरोप

Wed, 01 Jun 2022 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गोवर्धन में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्राचीन मंदिर पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों ने पुजारी के परिवार पर हमला कर दिया। उसकी पत्नी को निर्वस्त्र भी किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कस्बा गोवर्धन के एक प्राचीन मंदिर पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुजारी के परिवार से मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने पुजारी की पत्नी को निर्वस्त्र भी किया। इस मामले में आदेश के आदेश पर तीन नामजद सहित सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


प्राचीन मंदिर को लेकर काफी समय से पुजारी और मोहल्ले के बिट्टू उर्फ चंद्रेश पालीवाल, नरेश पालीवाल, कृष्ण कुमार पालीवाल के बीच विवाद चल रहा है। 8 अगस्त 2021 को बिट्टू निवासी बड़ा बाजार गोवर्धन, नरेश कुमार पालीवाल निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, कृष्ण कुमार पालीवाल निवासी हथीन जिला पलवल सहित 7 अज्ञात व्यक्ति मंदिर में आए। 

पुलिस ने नहीं की आरोपियों पर कार्रवाई 

आरोपियों ने मंदिर में भगवान के श्रीविग्रहों से आभूषण उतार लिए। मंदिर पर कब्जे का प्रयास किया। पुजारी की पत्नी और पुत्रों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। पत्नी को निर्वस्त्र कर दिया। आरोप है कि पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की,  लेकिन पुलिस ने पीड़ित के पुत्रों को ही शांतिभंग में बंद कर दिया। 

घटना के संबंध में सीओ गौरव त्रिपाठी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद सहित 7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व मंदिर पर कब्जे के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें