फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शौचालय के लिए छह लाभार्थियों को दिए स्वीकृत पत्र

Sun, 19 Nov 2023 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय के लिए छह लाभार्थियों को दिए स्वीकृत पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम पुसैना में रविवार विश्व शौचालय दिवस पर छह पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिए गए। डीपीआरओ तुलसीराम ने कहा कि शौचालय हर घर की आवश्यकता है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना संचालित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैनपुरी वर्ष 2018 में खुले में शौच मुक्त हो चुका है। परिवार बढ़ने के कारण नए शौचालय बनाने की मांग हो रही है। विशेष अभियान चलाकर ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया है जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं। पुराने शौचालय जो मरम्मत योग्य हैं उनकी रेट्रोफिटिंग का सर्वे किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय नियमित खुलें और केयर टेकर को नियमित भुगतान हो। सामुदायिक शौचालय बंद मिलने पर प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा, जिला सलाहकार राजकुमार, पंचायत सचिव ओमशरन, प्रधान अनीता देवी, प्रधान प्रतिनिधि लछमण, रामराज, संध्या शर्मा, रश्मि मौजूद रहे। डीपीआरओ ने जमादार, रानी देवी, संदीप, देवकुमार, धर्मेंद्र, नीरज को स्वीकृत पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें