फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर कार खाई में गिरी, महिला सहित तीन की मौत

Fri, 11 Dec 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • चालक को झपकी आने के बाद अनियंत्रित हुई कार रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी 
  • घायल पिता-पुत्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती, देवरिया से दिल्ली जा रहा था परिवार
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात एक कार रेलिंग तोड़ती हुई खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया है। कार सवार देवरिया से दिल्ली जा रहे थे। हादसा मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में हुआ। 

विज्ञापन

 
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सागर यादव पुत्र मुन्ना लाल बुधवार को कार से परिवार सहित दिल्ली जा रहे थे। कार मुकेश पुत्र पुत्र सदानंद निवासी गांव मझौली सलेमपुर (देवरिया) चला रहा था। सागर के साथ 45 वर्षीय पत्नी अनु, आठ वर्षीय पुत्र ऋषभ और परिवार के 65 वर्षीय मोहन पुत्र रामवृक्ष निवासी गांव मझौली भी थे। 


यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर फटने से दो कारों की टक्कर, सास-बहू सहित तीन की मौत
विज्ञापन


रात करीब 2:30 बजे कार थाना करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 77 के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार चौहान ने बताया कि पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने मोहन, अनु और चालक मुकेश को मृत घोषित कर दिया। घायल सागर और आठ वर्षीय पुत्र ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है।

सीमा को लेकर बनी विवाद की स्थिति

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद जनपद फिरोजाबाद और करहल थाना की पुलिस पहुंच गई। दोनों जनपदों की सीमाओं से लगने वाले घटनास्थल पर कुछ देर तक करहल व फिरोजाबाद पुलिस के बीच सीमा विवाद चला। बाद में घटनास्थल करहल क्षेत्र का निकलने के बाद पुलिस ने घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें