फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौलते दूध में गिरा मासूम, सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। गांव नगला ओय में रविवार सुबह सात माह का मासूम खौलते दूध पर गिर पड़ा। चीखपुकार की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ओय निवासी शैलेंद्र कुमार का सात माह का पुत्र हर्ष रविवार सुबह घर के बरामदे में खेल रहा था। इस दौरान शैलेंद्र की पत्नी ने दूध गर्म करने के बाद कढ़ाई को बरामदे में बनी ओखली में ठंडा होने के लिए रख दिया। इस दौरान हर्ष खेलते हुए दूध के पास पहुंच गया और खौलते हुए दूध पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

चीखपुकार पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें