फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा से लौट रहीं दो बहनों पर गिरी जर्जर दीवार, एक की मौत दूसरी गंभीर

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में घेर की गिरी पुरानी दीवार का मलबे में दबकर मृत बाकिला नाजमीन का फाइल फोट - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा/पटियाली। क्षेत्र के ग्राम पचपोखरा में एक घेर की जर्जर दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दो बहनें दब गईं। भयावह हादसे में एक बहन की मौत हो गई जबकि दूसरी बहन गंभीर घायल हो गई। घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दीवार के मलबे में दबकर मौत नाजमीन (10) पुत्री छोटे निवासी ग्राम पचपोखरा की हुई। शनिवार की सुबह नाजमीन अपनी बहन आलिया (8) के साथ मदरसे में पढ़ने के लिए गई हुई थी। जब वह वापस आ रही थी तभी सड़क किनारे कौसर के घेर की पुरानी दीवार भर-भराकर गिर गई। जिसके मलबे में दोनों बहने दब गईं। बालिकाओं के दबते ही चीख-पुकार मच गई। आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आनन फानन मलबे को हटाया। लेकिन तब तक नाजमीन की मौत हो चुकी थी।
जब कि गंभीर घायल आलिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना तहसीलदार राजीव निगम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। परिजनों ने बालिका का पोस्टमार्टम कराये जाने से मना कर दिया।

कासगंज के गंजडुंडवारा में घेर की गिरी पुरानी दीवार का मलबे में दबकर गंभीर घायल हुई दूसरी बालिका आ- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें