ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
- गोरहा सहावर मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। गोरहा सहावर मार्ग पर शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृत शख्स की पहचान अवनीश (30) पुत्र मुन्नालाल निवासी नगला बंजारा सहावर की हुई। मृतक के भाई आशीष ने बताया कि अवनीश गांव के ही बृजेश के साथ सोरों के गांव गुड़गुड़ी में एक गमी में शामिल होने आया हुआ था। जब वह वापस अपने गांव आ रहा था तो हरनाथपुर के समीप ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर घायल अवनीश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।